अवैध शराब के खिलाफ डीएसटी टीम की बड़ी कार्यवाही, कार से 3 लाख रुपए की शराब व 2 लाख 29 हजार रुपए कैश बरामद
डूंगरपुर । बीती रात डीएसटी दल ने अवैध शराब के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए एक कार से 3 लाख रुपए की शराब की बरामद। डीएसटी टीम हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर बिछीवाड़ा थाना सर्कल के तलैया मोदर जंगल के रास्ते पर नाकबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक शिफ्ट कार आते हुए दिखाई दी। जिसे रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने कार को तेज गति से भागने लगा। डीएसटी दल ने कार जिसका पीछा तो कार चालक के जंगल में कार को छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ। डीएसटी दल ने कार की तलाशी लेने पर अंदर अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। जिसकी सूचना बिछीवाड़ा sho को दी गई। सूचना पर मौके थाने पुलिस जाब्ता पहुंचा तथा शहर से भरी कार को थाना परिसर में लाकर तलाशी लेने पर कार से करीब 3 लाख रूपए की विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब,दो लाख 29 हजार रुपए नकद और तथा दो मोबाइल मिले। जिन्हे अग्रिम कार्यवाही के लिए बिछीवाड़ा थाना को सुपुर्द किया। कार्रवाई के दौरान डीएसटी टीम में हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह राजकुमार, कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, राकेश कुमार भूपेंद्र कुमार मौजूद थे।
इनपुट : नरेश भोई
