डीएसटी टीम की कार्यवाही , 6 ट्रक अवैध लकड़ियों से भरे ट्रक मय चालक को किया डिटेन

डूंगरपुर जिले में अवैध कारोबारियो के खिलाफ डीएसटी टीम की लगातार कार्रवाई जारी है। डीएसटी दल के हैड कांस्टेबल अरविंद सिंह ने बताया की जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी के निर्देशन में जिले में अवैध कारोबारियो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबरी सूचना पर बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 48 लेहाना घाटी पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान लकड़ियो से भरे 6 गुजरात तस्करी के लिए जाते हुए मय चालक डिटेन कर अग्रिम कार्यवाही के लिए बिछीवाड़ा थाना को सुपूर्द किया गया। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, राजकुमार, कास्टेबल लक्ष्मण सिंह, राकेश कुमार, अंकित त्रिवेदी, चालक भूपेंद्र कुमार मौजूद थे।

इनपुट : नरेश भोई

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!