सेकंडरी एवं सीनियर सेकंडरी कॉमर्स में क्रमशः वीकेवी की छात्रा कृति सेवक 98.2 एवं शिखा जैन ने 94 प्रतिशत प्राप्त कर सफलता के परचम लहराए
ऋषभदेव । विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव की छात्रा कृति सेवक ने कक्षा दसवीं में 98.2 प्रतिशत और विज्ञान में शत प्रतिशत अंक एवं शिखा जैन ने 94 प्रतिशत प्राप्त कर सफलता के परचम लगाएं।
प्रधानाचार्य डीके गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को उत्कृष्ट परीक्षा -परिणाम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं में प्रथम श्रेणी से 67, द्वितीय श्रेणी14 विद्यार्थी एवं 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 13 विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देकर माता -पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। 90प्रतिशत से अधिक अंक कृति सेवक(98.2%), हर्ष उपाध्याय(96.40%), कौशल कलाल (95.80%),नेहल जैन(95.60%), प्राची जोशी)95.40%,) कुमकुम कुमावत(95.20%),युक्ति कलाल(93.40%),दिशा बोहरा(93%),पायल टाटावत(92.60%),तन्मय डामोर(92.60%),नियति जैन(92.20%),,गरिमा बोयल(92%,),मंथन जैन (90%)ने प्राप्त किये।
कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के. बी. खटोड़ ने कक्षा 10 वीं और 12वीं में श्रेष्ठ परिणाम एवं सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रधानाचार्य डीके गुप्ता, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण को उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
