जालोर यूथ कांग्रेस जिला महासचिव की कार तेज धार में बही, पत्नी की मौत
जालोर में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव और उनकी पत्नी कार सहित नाले में बह गए। हालांकि, जिला महासचिव 300 मीटर बाद कार से सुरक्षित निकल आए लेकिन पत्नी की कार में ही मौत हो गई।
मामला जालोर के जसवंतपुरा इलाके का है। जालोर-सिरोही यूथ कांग्रेस जिला महासचिव सोमता निवासी दिनेश कुमार पुरोहित (40) अपनी पत्नी भंवरी देवी (35) के साथ मंगलवार को सोमता गांव के महादेव मंदिर में दर्शन करने के गए थे। दोनों घर लौट रहे थे, तभी दोपहर 12 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे नाला उफनकर सड़क पर बहने लगा था। इसी दौरान पति ने तेज धार के बीच से ही कार निकालनी चाही। जिसके बाद कार तेज धार में बह गई। कुछ दूर आगे जाकर दिनेश तो कार से निकल गए पर पत्नी भंवरी देवी फंसी रहीं। वो पीछे की सीट पर बैठी थीं। कांच बंद होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पाईं।
स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और भंवरी को रामसेन गवर्नमेंट हॉस्पिटल ले गए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर खड़े लोगों ने तेज धार होने के कारण दिनेश को आगे बढ़ने से मना किया था। फिर भी दिनेश नहीं माने। उन्हें लगा था कि धार कम है। दिनेश के पांच बच्चे हैं।
