खेत में मगरमच्छ आने पर मचा हडकंप, वन रेंज के कार्मिको ने रेस्क्यू कर बाँध में छोड़ा

डूंगरपुर जिले के आंतरी वन रेंज क्षेत्र के ओटाफला लोलकपुर गाँव में एक खेत में मगरमच्छ के आ जाने से हडकंप मच गया | ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंची आंतरी वन रेंज की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को मौके से रेस्क्यु कर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को मारगिया बाँध में सुरक्षित छोड़ दिया | डूंगरपुर जिले के आंतरी वन रेंज क्षेत्र के वनपाल चंद्रवीर सिंह ने बताया की ओटाफला लोलकपुर गाँव निवासी अरविन्द पिता धनजी ने सुचना दी कि उसके खेत में एक बड़ा मगरमच्छ घुस गया है | जिससे ग्रामीण भयभीत है | ग्रामीण की सुचना पर आंतरी वन रेंज क्षेत्र के वनपाल चंद्रवीर सिंह, वनपाल वागचंद पटेल और नाथूराम रोत की टीम मौके पर पहुंची | इस दौरान टीम ने देखा की खेत में एक मगरमच्छ है | इधर मौके पर मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ लगी हुई थी | वही इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के लिए ओपरेशन शुरू किया गया | ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया | जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की साँस ली | इधर मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पिकअप गाडी में रख मारगिया बाँध ले गए | जहा पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को मारगिया बाँध में सुरक्षित तरीक़े से मुक्त कर दिया |

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!