इनोवा कार से करीब एक लाख 25 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद , एक गिरफ़्तार
रविवार देर रात साबला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा कार से एक लाख 25 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साबला थाना अधिकारी रिजवान खान ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगर के निर्देशन में जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात मुखबिर से मिली सूचना अनुसार मावजी तिराह साबला के पास नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की इनोवा कार की तलाशी के दौरान कार के अंदर विभिन्न ब्रांड शराब की कुल 126 बोतले को जब्त कर अभियुक्त तेजराम पुत्र लालजी पाटीदार उम्र 45 वर्ष निवासी तलोरा थाना साबला हाल निवासी बालाजी कृपा अपार्टमेंट ठाकुर वास मेमनगर अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है। जब्त गई शराब कीअनुमानित लागत एक लाख 25 हजार रूपए आकी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी रिजवान खान, हेड कांस्टेबल तखत सिंह, कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह, घनश्याम सिंह, धर्मराज सिंह, सूर्यवीर सिंह, चालक सुरेंद्र सिंह, साइबर सेल से अभिषेक मौजूद थे ।
