विश्व जनसंख्या दिवस पर नाट्य मंचन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न
ऋषभदेव । विवेकानंद केंद्र विद्यालय ऋषभदेव में विशेष प्रार्थना व्यवस्था में गौतम सदन के बैनर तले विश्व जनसंख्या दिवस दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष मे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी।

विद्यालय के भारद्वाज सदन ,गौतम सदन, विश्वामित्र सदन ,वशिष्ठ सदन के विद्यार्थियों के जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के अनुसार वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर नाट्य मंचन भी किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डीके गुप्ता ने विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।
