झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर इंजेक्शन लगाने के बाद व्यक्ति की मौत

सेमारी , जितेन्द्र पंचोली । सेमारी थाना क्षेत्र के रठोडा गांव में झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के यहां इंजेक्शन लगाने के बाद कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हाजा राम पिता रूप जी मीणा निवासी बिछीवाड़ा उम्र 57 वर्ष की मौत हो गई सूचना पर रठौड़ा चौकी प्रभारी ए एस आई जिवत राम मीणा तथा सेमारी पुलिस थाना ए एस आई मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल सिद्धराज सिंह गोपाल जोशी जाप्ता मौके पर पहुंचा जानकारी के अनुसार हाजाराम कीका भाई धर्मशाला ऋषभदेव में कुक का कार्य करता था जो आज दोपहर रठौडा में रह कर सिलाई का कार्य करने वाले दामाद धनकावाड़ा निवासी कमलेश मीणा को मिलने आया था ससुर के सिर पर फुंसी हो गई थी जिसकी मरहम लेने के लिए रथोड़ा गांव में स्थित बंगाली दवाखाने मैं गया था जहां पर झोलाछाप डॉक्टर राकेश विश्वास ने दवाई और मरहम दी तथा फुंसी को सूखने के लिए इंजेक्शन लगाने की जरूरत होना बताया इस पर दामाद कमलेश ने इंजेक्शन नहीं लगाने की बात कही लेकिन डॉक्टर ने मनमानी करते हुए इंजेक्शन नहीं लगाने पर फुंसी ठीक नहीं होने की बात कहते हुए इंजेक्शन लगाया इंजेक्शन लगाने के बाद हाजाराम को चक्कर आए तथा नीचे गिर गया तथा उसके मुंह से झाग निकल गए तथा उसकी मौके पर मौत हो गई दामाद कमलेश द्वारा परिजनों को सूचना देने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा शव लेने से मना कर दिया खबर लिखे जाने तक शव मौके पर ही पड़ा था उक्त घटना के दौरान डॉक्टर दवाखाने में पड़ी दवाई समेटकर भाग निकला बताया जा रहा है कि उक्त झोलाछाप का रठौड़ा में मेडिकल स्टोर भी है तथा पूर्व में कई प्रकरण दर्ज हो चुके हैं
घटना की भनक सेमारी चिकित्सा विभाग को लगने पर चिकित्सा प्रभारी सेमारी डॉ युवराज सिंह राव ,बी सी एम एच ओ सुरेश मंडावरिया सराड़ा
मय टीम मौके पर पहुचे शव घटनास्थल पर पड़े होने से अग्रीम कार्यवाही नही हो पायी वही झोलाछाप डॉक्टर अपने पुत्र सहित मोके से भाग खड़ा हुआ परिजनों द्वारा समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार का प्रकरण दर्ज नही करवाया है शव मोके पर ही पड़ा है सेमारी थाना एवम रथोड़ा पुलिस चौकी जाब्ता मोके पर मौजूद है
बी सी एम एच ओ सुरेश मंडावरिया सराड़ा का कहना है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने की सूचना पर हम मोके पर पहुचे व शव का पोस्टमार्टम करवाने हेतु सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने के लिए कहा पुलिस मौके पर परिजनों के पहुचने का इंतज़ार कर रही है हम हॉस्पिटल में शव आने का इंतजार कर रहे है शव मोके पर पड़ा होने से हॉस्पिटल सीज नही कर पाए शनिवार को सेमारी थाने पर झोलाछाप के खिलाफ चिकित्सा विभाग की ओर से मामला दर्ज करवाया जाएगा इसको पूर्व में भी जेल भिजवा चुके है

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!