पीएचसी सरेरा के प्रभारी को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी खेरवाड़ा ने थमाया कारण बताओ नोटिस, दो दिन में नोटिस का देना होगा जवाब
खेरवाडा , सत्यवीर सिंह पहाड़ा । उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के नयागांव पंचायत समिति के पीएचसी सरेरा के चिकित्सा अधिकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण मीणा ब्लॉक कार्यालय खेरवाड़ा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस में अपना जवाब प्रेषित करने के आदेश दिए है, ग्राम पंचायत सरेरा के आमजन द्वारा और मीडिया द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी खेरवाड़ा को सरेरा पीएचसी में चिकित्सा प्रभारी और स्टाप का समय पर पीएचसी में उपस्थित नही होने की शिकायत की गई थीं फोटो भी प्रेषित किए थे ।

जिस पर 25 जून को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अरुण मीणा द्वारा चिकित्सा प्रभारी को आवश्यक निर्देश कर कहा गया था की समय पर पीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी और स्टाप को उपस्थित होना है और सुबह 8:30 पर ग्रुप सेल्फी व्हाट्सएप पर भेजनी है लेकीन नही भेजी गईं जिससे प्रतीत होता है की पीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी और स्टाप समय पर पीएचसी पर उपस्थित नही होता है, उच्च अधिकारी द्वारा आदेश के बावजूद उनकी अवहेलना की जा रही है, जिस पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण मीणा ने आदेश जारी कर चिकित्सा प्रभारी से दो दिन में लिखित में कारण बताओ नोटिस जारी किया है अगर दो दिवस में जवाब नही भेजने पर विभागीय कारवाई हो सकती है ।

आपको बता दे कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जनजाति क्षेत्र के लोगों को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसलिए अनेकों तरह की निशुल्क दवा मुहिया करवाई है लेकीन पीएचसी पर अधिकारी ही मोजूद नही होगा तो चिकित्सा सुविधा केसे उपलब्ध होगी, जनजाति क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं होने से पास के गुजरात में निजी हॉस्पिटल में जानें को मजबूर होना पढ़ रहा है, डीपी न्यूज चैनल भी उच्च अधिकारियों से मांग करता है की जनजाति क्षेत्र में सरकारी हॉस्पिटल में चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी को नियमित समय पर अपनी ड्यूटी देने को पाबंद किया जाए ताकि आमजन को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
