प्रेम प्रसंग की भेट चढ़े पिता : लड़की को भगाने से नाराज़ परिजन लड़के के घर पहुंचे जहा पीट पीटकर लड़के के पिता को किया घायल; इलाज के दौरान मौत
बांसवाड़ा,डीपी न्यूज नेटवर्क । बांसवाड़ा के मोटा गांव थाना क्षेत्र के डाबरा पाड़ा कुंडली गांव में 50 वर्षीय कचरू की लठ्ठ मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कचरू के बेटे द्वारा लड़की को भगाने से गुस्साए लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंचे थे। विवाद के दौरान कचरू के साथ लड़की के परिजनों ने मारपीट की। जिसमें गंभीर चोंट लगने से परिजन कचरू को एम जी अस्पताल ले गए वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कचरू का बेटा पहले लड़की को भाग चुका था। जिसके बाद समाज के हस्तक्षेप से समझौता हुआ और लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन लगभग 15 दिन पहले लड़की फिर से कचरू के बेटे के साथ फरार हो गई। इस घटना से नाराज लड़की के परिजन एक बार फिर कचरू के घर पहुंचे और वहां विवाद के दौरान कचरू पर लठ्ठ से हमला कर दिया।
घटना के बाद कचरू को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मोटा गांव थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।
