सेमारी में मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस
उदयपुर जिले के सेमारी नगर की राउमावि परिसर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तहसीलदार पीरूलाल जीनगर के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय योग व्यायाम प्राणायाम कपालभाति अनुलोमविलोम सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग क्रियाएं की गई,आयोजन के दौरान तहसीलदार पीरूलाल जीनगर ने बताया कि योग प्राणायाम को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए कम से कम आधा घण्टा योग व्यायाम करके अपने को शरीर को स्वस्थ व निरोगी बनाये रखने की बात कही, साथ ही सरल व सहज योग व्यायाम प्राणायाम इत्यादि योगिक क्रियाओं को विधालय में प्रार्थना सभा मे नियमित करवाने की अपील की।कार्यक्रम में एसीबीओ कालूलाल अहारी,पीईईओ प्रदीप कुमार चौबीसा,चिकित्सा अधिकारी प्रभारी युवराज सिंह,एवम एनसीसी कैडेट व ग्रामीण मौजूद रहे,योग प्रशिक्षक शंकरलाल पटेल,एवं चंद्रशेखर चौबीसा ने योगाभ्यास करने के कई तरीके बताये तथा योग को प्रतिदिन करने से होने वाले लाभ व स्वस्थ जीवन जीने को प्रेरित किया।
इनपुट : जितेन्द्र पंचोली
