विद्या निकेतन माध्यमिक ऋषभदेव मे गौ रक्षा हिंदू दल की हुई बेठक
गौ रक्षा हिंदू दल उदयपुर (राजस्थान) के संभाग तहसील प्रवास कार्यक्रम के तहत आज उदयपुर जिला अध्यक्ष करण सिह चौहान,जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह,जिला प्रभारी लालूराम पटेल का एवं सलुम्बर तहसील अध्यक्ष योगेश जोशी,सराडा तहसील अध्यक्ष नितेश पटेल का दौरा रहा।
विद्या निकेतन माध्यमिक ऋषभदेव मे तहसील ऋषभदेव दिनेश पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया एवं बैठक का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ऋषभदेव तहसील के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष ने जल्दी से जल्दी कार्यकारिणी को नियुक्त करने के लिए एवं गायों की तस्करी को रोकने के लिए कहा और गायो के हित के कार्य करने के लिए कहा।
