कल्याणपुर में बारीश व पूल के निर्माण कार्य से बाईपास रोड हुआ बंद, श्मशान घाट पर जाने वाला मार्ग हुआ अवरूद्व
कल्याणपुर , डीपी न्यूज़ । स्थानीय कस्बे में प्रातः 1 बजे से बारीश का दौर चला जो एक घण्टे तक तेज बारीश के चलते नदी नालो खेतो व तालाबो में पानी भर आया क्षेत्र के बिछीवाडा, ढेलाणा गुमानपुरा, कटेव, चौराई, रजोल में भी बारीश के चलते खेत व एनिकटो में पानी भर गया । वही कल्याणपुर बाईपास दिया गया तो वह भी नदी में पानी के आवक के चलते मार्ग अवरूद्व हो गया वही श्मशान घाट पर रविवार प्रातः 9:00 बजे दाह संस्कार करने प्रजापत समाज के व गांवो के ग्रामीण इकट्ठे होकर शव को लेकर आए तो पानी के वेग को देखते हुए श्मशान घाट तक नहीं पहुंच पाये और नदी के किनारे पर दाह संस्कार करना पडा । ग्रामीण बताते है कि पंचायत नें विगत 15 वर्ष से श्मशान घाट की ओर ध्यान नहीं दिया है कागजो में श्मशान घाट बना हुआ है लेकिन वर्तमान में रसुखदारो के अतिक्रमणो के चलते श्मशान घाट सिकुड सा गया है। अब श्मशान घाट पर शव लाने वालो के लिए पैर रखने के लिए जगह कम पडती जा रही है। परिवारजन को अंतिम संस्कार करने में समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है ।ग्रामीण दिनेश कुमार व शांतिलाल कुम्हारे बताते है कि कही बार तो विसर्जन के लिए अस्थिया भी नसीब नहीं होती है न यहां पनघट की व्यवस्था है ना नहाने की व्यवस्था है । कही बार पंचायत में लिख कर दिया है लेकिन राजनीति के दबाव के चलते श्मशान घाट का विकास रूका हुआ है।
इनपुट : अशोक वैष्णव
