पैदल पदयात्रियों का दल रवाना
डीपी न्यूज नेटवर्क । कस्बे के गढ़बोर चारभुजा पदयात्रा संघ के सानिध्य में गढबोर चारभुजा पैदल पदयात्रियों का दल रवाना हुआ। बड़े मंदिर चारभुजानाथ के आरती दर्शन कर पदयात्रा शुरू की। इस अवसर पर कैलाश चंद्र जाट सहित अन्य ग्रामवासियों ने सभी पद यात्रियों का अभिनंदन कर उन्हें रवाना किया। पदयात्रियों के दल में सत्यनारायण बजाज, श्यामसुंदर, मुस्कान बजाज, गायत्री देवी, आशीष झंवर, संजय मेवाड़ा, चंपालाल कुह्मार, जगदीश जांगिड़, सत्यनारायण तेली, चंदू गर्ग, पवन गर्ग, जोनू प्रजापत, बाबूलाल गर्ग, चीकू कुमार शामिल है।
