राउमावि मेनार के कला वर्ग का 100% प्रतिशत रहा रिजल्ट, सुनीता मेनारिया ने 91.40%, नेहा मेनारिया ने 91.20% अंक प्राप्त किये, सुनीता ने विद्यालय टॉप किया

राउमावि मेनार का पिछले 5 सालों से 100 प्रतिशत रिजल्ट रहा

बाँसड़ा । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विज्ञान और कॉमर्स के बाद सोमवार दोपहर 2022 की 12वीं कला वर्ग का परिणाम भी जारी कर दिया। इस वर्ष 96.33% विद्यार्थी पास हुए जो 2021 की तुलना में 3% कम है। पिछले साल 99.19% पास हुए थे। वही कला वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक मेनार का परिणाम भी इस वर्ष 100 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य जालम सिंह सारंगदेवोत ने बताया कि इस बार मेनार में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं कला वर्ग में 56 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 37 विद्यार्थियों ने प्रथम, 15 द्वितीय एव 4 विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है तथा सुनीता मेनारिया ने 91.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया तथा प्रदेश की जारी मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया। साथ इसी विद्यालय की की नेहा मेनारिया ने 91.20% अंक प्राप्त किये तथा कोमल मेनारिया ने 89%, ज्योति मीणा ने 89.60%, खुशबू मेनारिया दियावत ने 88.60% अंक प्राप्त किये, वही खुशबू मेनारिया दियावत ने इतिहास में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये। शारिरिक शिक्षक चंद्रशेखर मेनारिया ने बताया कि नेहा मेनारिया ने भी इतिहास में 100 मे से 98 अंक प्राप्त किये तथा पिछले 5 सालों से मेनार विद्यायल के कला वर्ग का 100 प्रतिशत रिजल्ट रह रहा है। बालिकाओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर गांव में, परिवार में मिठाई बांट खुशिया मनाई गई और खुशी लहर छाई हुई है। बालिकाओं ने विद्यालय, परिवार एव गांव का गौरव बढ़ाया है।

टॉपर का रिजल्ट इस प्रकार है :

नेहा मेनारिया

नाम : नेहा मेनारिया
पिता: विजय लाल कमावत
स्कूल : राउमावि मेनार
प्रतिशत : 91.20%
संकाय : कला

सुनीता मेनारिया

नाम : सुनीता मेनारिया
पिता: ओंकार लाल
स्कूल : राउमावि मेनार
प्रतिशत : 91.40%
संकाय : कला

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!