मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के वल्लभनगर रोड स्थित अखाड़ा मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल का पिकअप से एक्सीडेंट होने से मोटरसाइकिल सवार दो शिवलाल पिता रामजी गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी फोजाबा का कुआं लोपड़ा, मनोहर सिंह पुत्र उदय सिंह जाति राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी लोपडा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
दोनों शव मावली यूपी जिला स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।