एनएच 48 पर केमिकल से भरा टैंकर हाईवे पर पलटा , दो लोग गम्भीर रूप से हुए घायल

उदयपुर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

डीपी न्यूज़ : नरेश भोई

जिले के एनएच 48 पर देर रात केमिकल से भरे एक टैंकर के अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ आ रही कार पर जा कर पलट गया, जिससे कार सवार दो लोगो को गंभीर चोटे पहुची| मिली जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के खजुरी के निकट एक केमिकल भरा टेंकर अनियंत्रित होकर अपनी सडक दिशा भटक दूसरी लेंन में जाकर कार पर पलट गया। जिससे कार सवार सेमारी गाव निवासी दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दोनों व्यक्ति अहमदाबाद की और से अपने घर की और जा रहे थे वही केमिकल से भरा टेंकर उदयपुर से गुजरात की और जा रहा था की तभी खजूरी के निकट यह हादसा हो गया| हादसा होने के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और दोनों कार सवार कार में फस गये| सूचना मिलने पर मौके पर रतनपुर चौकी व बिछीवाड़ा थाना से पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार में फंसे घायलों को राहगीरों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और बिछीवाडा पीएचसी ले जाया गया जहा से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को उदयपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहा दोनों घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद हाइवे पर भारी जाम लग गया जिसे पुलिस जवानो ने वनवे की और मोड़ सुचारू कराया| दोनों ही घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है|

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!