डीएसटी व पुलिस थाना सराडा टीम ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 45 टन क्वार्टज पत्थर किया बरामद,जयसमन्द चौकी प्रभारी की भूमिका संदीग्ध होने पर एसपी ने किया लाईन हाजिर

सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ । अवैध क्वार्टज पत्थर के भण्डारण करने वालो के खिलाफ डीएसटी एवं पुलिस थाना सराडा टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते सराडा थाना क्षेत्र के जयसमन्द चौकी क्षेत्र मे दो व्यक्तियों के कब्जे से 45 टन क्वार्टज पत्थर बरामद किया।वही जयसमन्द चौकी प्रभारी की भूमिका संदीग्ध होने पर एसपी ने उन्हें लाईन हाजिर कर दिया।

सलुम्बर जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली को अवैध क्वार्टज का खनन कर भण्डारण करने की गोपनीय सूचना मिलने पर डीएसटी टीम एवं थानाधिकारी थाना सराडा मय टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।जिस पर संयुक्त टीम द्वारा थाना सराडा क्षेत्र के दतेडा झाडोल मे अवैध क्वार्टज के भण्डारण पर कार्यवाही कर भेरा कालबेलिया (50)पुत्र कालू कालबेलिया निवासी दत्तेड़ा झाड़ोल के कब्जे से 30 टन एवं किशोर (28)पुत्र मोहन लाल मीणा निवासी दत्तेदा झाड़ोल के कब्जे से 15 टन क्वार्टज पत्थर बरामद किया गया।उक्त कार्यवाही के पश्चात् खनन विभाग को सुपुर्द किया गया।

सलुम्बर जिला पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने अवैध क्वार्टज के खनन मे जयसमन्द चौकी प्रभारी सउनि राजेन्द्र प्रसाद की भूमिका संदीग्ध होने से सउनि को लाईन हाजिर किया गया।इस अवैध खनन करने वाले अन्य संदिग्धो के खिलाफ जांच जारी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!