ऋषभदेव बस स्टेंड पर स्थित मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऋषभदेव, डीपी न्यूज । स्थानीय थाना पुलिस ने ऋषभदेव रोडवेज बस स्टेंड पर स्थित मोबाईल की दुकान केसरियाजी ट्रेडर्स पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को डिटेन किया । 1 मार्च को मांडवा फला कागदर निवासी पवन कुमार पिता जीवतराम कलाल उम्र 35 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की उसकी मोबाईल की दुकान रोडवेज बस स्टेंड ऋषभदेव में स्थित है जहा रात्रि को कुछ बदमाश मेरी दुकान के पीछे से खिड़की तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और गल्ले से 7 – 8 हजार रुपए एवं 8 मोबाइल चोरी कर ले गए ।
थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया की उक्त रिपोर्ट पर विशेष टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश प्रारंभ की गई । मुखबिर जरिए सूचना मिली कि कुछ लड़के मोबाइल बेचने के लिए घूम रहे है । जिस पर अनिल पिता लक्ष्मण मीणा उम्र 21 वर्ष निवासी बिलख गड़ावत फला को डिटेन कर पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया । जिस पर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर नाबालिग को डिटेन किया । जिनके कब्जे से चोरी हुए 6 मोबाइल जब्त किए ।
