बिलख सोमावत पंचायत भवन के बाहर सो रहे मजदूरों के मोबाइल चोरी करने वाला नाबालिग डीटेन, एक और मोबाइल जब्त

ऋषभदेव,डीपी न्यूज । स्थानीय थाना पुलिस ने बिलख सोमावत पंचायत भवन के बाहर सो रहे मजदूरों के मोबाइल चोरी करने के मामले एक और नाबालिग को डीटेन कर एक और मोबाइल जब्त किया ।

आपको बता दे की इससे पूर्व 11 जून को उक्त मामले में दो अभियुक्त बिलख सोमावत निवासी रामलाल पिता देवीलाल मीणा उम्र 19 वर्ष एवं रमेश पिता कालू लाल मीणा उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर 2 मोबाइल जब्त किए जा चुके है ।

ऋषभदेव : सोमावत पंचायत भवन के बाहर सो रहे मजदूरों के मोबाइल चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य 2 की तलाश जारी

घटना का विवरण :  10 जून को पंकज पिता गजसिंह भाई परमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे और उनके साथी मजदूर, दाहोद गुजरात से आकर जल जीवन मिशन योजना के तहत राजस्व गांव बिलख सोमावत में पाइप लाइन दबाने का काम कर रहे थे। 2 जून को रात में वे और उनके साथी मजदूर बिलख सोमावत पंचायत के बाहर पड़साल में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें पता चला कि उनके और उनके साथियों के चार मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!