प्रॉपर्टी डीलर से इन्वेस्टमेंट के नाम पर 63 लाख रूपये की ठगी,शेयर मार्केट में डबल मुनाफे का लालच दिया, डीलर ने प्लॉट बेचकर रकम दी थी

जोधपुर के माता का थान क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी व्यवसायी के साथ 63 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई। प्रॉपर्टी डीलर ने लालच में आकर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर पैसे इन्वेस्ट किए थे। बड़ा अमाउंट इन्वेस्ट करने के बाद प्रॉपर्टी डीलर का कॉल उठाना करना बंद कर दिया। डीलर ने अपने प्लॉट बेच कर निवेश किया था। माता का थान थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि भादरवां बेरा निवासी 27 वर्षीय अरिजीत सिंह देवड़ा प्रॉपर्टी का काम करता है। उसने थाने में आकर मामला 63 लाख की ऑनलाइन ठगी को मामला दर्ज करवाया। प्रॉपर्टी डीलर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो एड देख कर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर वॉट्सऐप ग्रुप में एड हुआ। शुरुआत में उसे निवेश के लिए गाइड किया और उससे 50 हजार रुपए का निवेश करवाया और दो दिन में 1 लाख रुपए उसने वापस निकाले। इस पर उसे विश्वास हो गया कि पैसा निवेश के बाद दुगुना होकर वापस मिल रहा है। फिर उसने 23 लाख रुपए का निवेश किया। उसे वीआईपी मेंबर बता कर बड़ा पैसा निवेश करने को कहा। इस पर प्रॉपर्टी डीलर ने अपने प्लॉट बेच कर निवेश कर दिया। कुल 63 लाख के निवेश के बाद उस पर ढाई करोड़ रुपए का रिटर्न देने के नाम पर और निवेश करने को कहा। लेकिन जब वापस रिटर्न नहीं आया तब उसकी शिकायत करने के लिए कॉल किया। तब ठग ने कॉल अटेंड करना बंद कर दिया और इसके बाद डीलर के नंबर ब्लॉक कर दिए। इस पर प्रॉपर्टी डीलर को अपने साथ हुई ठगी होने का पता चला और फिर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!