शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो साल से चल रहा था अफेयर

प्रेमिका से मिलने आए युवक की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर घरवालों ने शव को रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 7 दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। घटना सवाई माधोपुर के छारौदा गांव का है।

कुण्डेरा थानाधिकारी श्रवण पाठक ने बताया कि रवांजना चौड़ निवासी नरेश गुर्जर (22) की हत्या की गई। युवक के पिता गीताराम गुर्जर बताया कि 29 अप्रैल को नरेश बाइक से मुकेश उर्फ विक्की चौबदार और लोकेश चौधरी को कुस्तला छोड़ने गया था।

रात 9 बजे तक नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन बात नहीं हुई। 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे युवक के पिता के मोबाइल पर कॉल आया कि नरेश छारौदा में हमारे कब्जे में है, उसके साथ मारपीट हुई है।

इसके बाद गीताराम छारौदा पहुंचे। जहां घटना स्थल पर 100-150 लोग इकट्ठे थे। नरेश के हाथ-पैर बांध रखे थे। गीताराम पर भी आरोपियों ने हमला किया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची और गीताराम और नरेश को आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया।

नरेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते उसे जयपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार रात युवक ने जयपुर में दम तोड़ दिया।

रविवार को युवक का शव गांव पहुंचा तो समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग रवांजना चौड़ गांव में तेजाजी के मंदिर में इकट्ठा हुए। समाज के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया। सीओ ग्रामीण घनश्याम वर्मा समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। युवक के पिता की ओर से लोकेश चौधरी, मुकेश उर्फ विक्की चौबदार, सियाराम मीणा, नरेश मीणा, प्रीति मीणा, कीर्ति मीणा, मिनेश मीणा व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रेम-प्रंसग के चलते हुई थी मारपीट

थानाधिकारी ने बताया कि नरेश के गांव की युवती की शादी छारौदा में हुई थी। जिससे मिलने नरेश आता था। उसका महिला के साथ 2 साल से अफेयर चल रहा था। इसी से नाराज गांव के लोगों ने नरेश की हत्या की।

4 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था नरेश

नरेश 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके 1 छोटा भाई और 2 बहन है। नरेश जयपुर में रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!