कल्याणपुर : पगारा डेचरा फला की पहाड़ी के पेड पर युवती ने फंदा बनाकर फांसी लगाई
डीपी न्यूज़ : अशोक वैष्णव
कल्याणपुर थाने के पगारा डेचकी माताजी मंदिर के पीछे जंगल की पहाड़ी पर जो ढेलाणा व श्यामपुरा के पंचायत के पीछे पहाड़ी पर स्थित है वहां चरवाहो ने पहाड़ी पर कझडे के पेड पर युवती फंदे पर झुलती हुई दिखाई दी । घटना की जानकारी कल्याणपुर थाने में प्रातः 10:00 बजे दी गई। थाने से ए. एस. आई घटनास्थल पर पहुंचे । इससे पहले पगारा की पहाड़ी पर आस-पास के क्षेत्र के लोगो की भीड़ जमा हो गई । ए.एस.आई अमीनलाल ने बताया कि युवती पार्वती उम्र 19 वर्ष पुत्री कालु मीणा निवासी खरबर के रूप में पहचान की गई। घटनास्थल पर परिजनो को बुलाया गया । शव को ऋषभदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये जहां शव का पीएम कराकर शव को मोर्चरी में रखा गया है | श्यामपुरा व खरबर के लोगो के बीच वार्ता का दौर चल रहा है। अभी तक किसी प्रकार का मामला दर्ज नही हुआ है ।
