सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने पर नाबालिगों में झगड़ा, मारपीट कर स्कूटी में आग लगाई

सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने को लेकर दो नाबालिगों में झगड़ा हो गया। एक ने दूसरे से मारपीट भी की। पीड़ित स्कूटी छोड़कर जान बचाकर भागा। कुछ देर बाद नाबालिग ने अपने साथी को स्कूटी लेने भेजा तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। इसके बाद स्कूटी में आग लगा दी।

सवीना थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि 15 साल का लड़का मंगलवार रात को सीए सर्कल स्थित चाय की दुकान में सामान लेने आया था। दोनों के बीच कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसमें 17 साल के लड़के ने गलत कमेंट किया था। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ने पर 17 साल का लड़का स्कूटी छोड़कर भाग गया।

हमलावर घात लगाकर बैठा रहा

इस बीच आरोपी ने अपने दो-तीन साथियों को भी बुला लिया। किशोर ने स्कूटी लेने अपने साथी को भेजा। इस दौरान आरोपी घात लगाकर बैठै थे। उसका साथी स्कूटी ले जाने लगा तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। आरोपियों ने स्कूटी में भी आग लगा दी। मारपीट और आगजनी देख आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!