डुंगरपुर : 2 करोड़ का सोना, 9 किलो चांदी व 33 लाख नकद जब्त

डूंगरपुर जिले की चौरासी पुलिस ने शुक्रवार शाम काे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक इनोवा कार से 3 किलाे 34 ग्राम 390 मिलीग्राम साेना पकड़ा। इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसी कार से 33 लाख 87 हजार 980 रुपए की नकदी और 9 किलाे 930 ग्राम चांदी भी बरामद की।

पुलिस ने 2 लोगों को डिटेन किया है। रात करीब पाैने 10 बजे तक साेने की काउंटिंग व नकदी की गणना का काम जारी रहा। पकड़े गए कार समेत पकड़े गए सामान व नकदी की कुल कीमत 2 करोड़ 71 लाख रुपए बताई जा रही है।

माैके पर चालक व अन्य व्यक्ति की तरफ से नकद राशि व सोने काे लेकर किसी भी प्रकार के दस्तावेज पेश नहीं किए लेकिन प्रारंभिक रूप से जानकारी लेने पर साेने चांदी के व्यापारी काे सामान की सप्लाई व दिए गए सोने के बदले राशि प्राप्त करने की बात बताई जा रही है। इनकम टैक्स की जांच में पूरी स्थिति सामने आएगी।

लोकसभा चुनाव को लेकर निगरानी रखी जा रही है। इसी के तहत चौरासी थाना क्षेत्र के गैंजी घाटा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि अहमदाबाद से पीठ, सीमलवाड़ा हाेकर डूंगरपुर की ओर एक इनोवा कार आ रही है तो पुलिस ने कार काे रुकवाया। कार में 2 लोग सवार थे। नकदी काे पैक कर रखा था।

कैश और जेवरात ले जाने के कोई कागजात नहीं मिले। कैश की गिनती करने पर 33 लाख 87 हजार 980 रुपए का कैश मिला है, जबकि 9 किलो 930 ग्राम की चांदी की सिल्लियां बरामद की हैं। 3 किलाे 34 ग्राम 390 मिलीग्राम साेने की कीमत 2 करोड़ 3 लाख से अधिक, चांदी की कीमत 7 लाख रुपए मानी जा रही है। करीब 27 लाख की इनोवा कार है।

डूंगरपुर – 29 किलो चांदी की सिल्लियां व जेवर जब्त- जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस व एफएसटी टीम ने रतनपुर बॉर्डर पर एक कुरियर डाक पार्सल की गाड़ी से 29 किलो 230 ग्राम चांदी की सिल्लियां व जेवरात जब्त किए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!