उदयपुर में रिटायर्ड आरएएस अधिकारी सहित तीन भाजपा में शामिल

उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की आज तीन लोकसभा की कलस्टर बैठक के बाद एक रिटायर्ड आरएएस अधिकारी सहित तीन जनों ने भाजपा की सदस्यता ली। यहां भुवाणा में ओपेरा गार्डन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में इनको सदस्यता दिलाई गई। चित्तौड़गढ़ के भदेसर पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह चुंडावत,सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सीडी चारण और पार्षद लोकेश गौड़ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उपरना पहना कर तीनों का स्वागत किया। चुंडावत वैसे जयपुर में ही भाजपा में शामिल हो गए लेकिन आज मेवाड़ की भाजपा की टीम के बीच उनको भाजपा में शामिल करते हुए स्वागत किया गया।

उदयपुर में रिटायर्ड आरएएस अधिकारी सहित तीन भाजपा में शामिल:सीएम और प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में थामा BJP का दामन

 

14 घंटे पहले

उदयपुर में भाजपा की सदस्यता लेते कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह चुंडावत। – Dainik Bhaskar

उदयपुर में भाजपा की सदस्यता लेते कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह चुंडावत।

उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी की आज तीन लोकसभा की कलस्टर बैठक के बाद एक रिटायर्ड आरएएस अधिकारी सहित तीन जनों ने भाजपा की सदस्यता ली। यहां भुवाणा में ओपेरा गार्डन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति में इनको सदस्यता दिलाई गई।

 

 

चित्तौड़गढ़ के भदेसर पूर्व प्रधान कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह चुंडावत,सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी सीडी चारण और पार्षद लोकेश गौड़ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उपरना पहना कर तीनों का स्वागत किया। चुंडावत वैसे जयपुर में ही भाजपा में शामिल हो गए लेकिन आज मेवाड़ की भाजपा की टीम के बीच उनको भाजपा में शामिल करते हुए स्वागत किया गया।

जानिए भाजपा में आए नेताओं के बारे में

अर्जुन सिंह चुंडावत : चितौड़गढ़ कांग्रेस का बड़ा चेहरा है। राजूपत समाज से आने वाला यह पूरा परिवार बरसों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा। भदेसर क्षेत्र से लेकर चित्तौड़गढ़ तक अच्छी पकड़ है। कांग्रेस में रहते हुए चित्तौड़गढ़ विधानसभा से दावेदारी थी। इनके बेटे केपी चुंडावत पहले ही भाजपा में आ चुके है।

सीडी चारण : राजसमंद मूल के सीडी चारण राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी से रिटायर्ड हुए है। वे उदयपुर में डीएसओ और चित्तौड़गढ़ में यूआईटी सचिव रहे। इसके अलावा कई पदों पर रहे और अभी उदयपुर के हिरणमगरी में रह रहे है।

लोकेश गौड़ : उदयपुर नगर निगम के वार्ड 29 के कांग्रेस पार्षद है। लोकेश पहले भी पार्षद रहे है और नगर निगम में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के दावेदारों में से एक थे। इनकी पत्नी भी पार्षद रही।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!