मावली : मतदान करने के साथ मतदाताओं को जागृत करने का संकल्प लिया
मावली कस्बे की विभिन्न ग्राम पंचायतो में पीपरोली , साकरोदा , जेवाणा में कम प्रतिशत वाले मतदान बूथों पर स्वीप सदस्यो की टीम द्वारा रैली के दौरान नारों के साथ गली मोहल्ले में रैली निकाल कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूकता का सन्देश दिया और महिला मतदाताओं ने संकल्प लेकर मतदाताओं को मतदान करने की अपील की गई स्वीप मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनसुख राम डामोर के निर्देशानुसार सभी LVT मतदाताओं को मतदान के लिए जाग्रत कर मतदान की शपथ के साथ साथ बी ए जी, वोटर हेल्पलाइन एप, मोबाइल फोन, हमारा मतदान लोक तांत्रिक परंपराओं की जानकारी दी गई। शान्ति लाल मीणा ने नारे बोले उम्र 18 पुरी वोट देना जरूरी आदि सुभाष सुथार और देवी काठात ने स्वीप की जानकारी दी गई। प्रेम शंकर सालवी ने गीत भजनो के माध्यम से मतदाताओं को मतदान देने की अपील की गई। इस दौरान स्वीप टीम के सदस्य सुभाष चंद्र सुथार, महेश विजयवर्गीय,कमलेश शर्मा, प्रेम शंकर सालवी, उम्मेद खान, योगेश आमेटा, प्रधानाचार्या मधु गहलोत, लोकेश चंद्र आमेटा,दिनेश चंद्र नलवाया, रेखा गुसर, आरती वर्मा, डॉक्टर खेमराज कडेला, मोहम्मद अशरफ मीर,रामचंद्र वैष्णव, खुमान सिंह, तोली राम जाट, कुलदीप चितारा, प्रदीप कुमार, भजन लाल, कैलाश चंद्र खटीक, मोती लाल जाट ,राम नरेश विजयवर्गीय, हीरालाल जाट, गुलाब वर्मा, नरेश पालीवाल, विनोद व्यास, नीलम काबरा, सरोज, उमा दिगम्बर जैन आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
