तारावट गांव में स्कूली बच्चों में निकाली मतदाता जागरूकता रैली
भटेवर,कन्हैयालाल मेनारिया । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय वल्लभनगर के अधीन संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राज्य राजस्थान द्वारा लोकसभा चुनावों के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । रैली को स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन सिंह बागरोत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भेरुलाल दर्जी, हिंदुस्तान स्काउट एण्ड गाइड जिला सचिव मदन लाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के मुख्य चौराहे,एवम बस स्टैंड से होती हुई चारभुजा मंदिर पर समाप्त हुई। रैली का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बीएलओ रामलाल पुष्करणा ने मतदाता जागरूकता संबंधी जानकारी ग्रामीणों को दी। रैली का संचालन स्काउट मास्टर ट्रेनर उदय सिंह गुर्जर ने किया। रैली के दौरान विद्यालय स्टाफ सुरेंद्र गुर्जर,अनीता डांगी , शिवराम गुर्जर,पुनीत शर्मा,मुकेश मेघवाल सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
