उदयपुर संभाग में 28 में से 17 भाजपा जीती:कांग्रेस 7, बीएपी 3 और 1 निर्दलीय जीते, स्पीकर जोशी हारे, आक्या बागी जीते

मेवाड़-वागड़ की 28 सीटों में से भाजपा ने 17 और कांग्रेस ने 7 सीटें जीती। इसके अलावा बीएपी 3 और एक निर्दलीय भी जीते।

मेवाड़ के नाथद्वारा सीट पर विश्वराज ने स्पीकर सीपी जोशी को हराने और चित्तौड़गढ़ सीट पर पूर्व मंत्री भाजपा के नरपत सिंह राजवी के तीसरे नंबर पर जाते हुए भाजपा के बागी होकर निर्दलीय लड़े सीटिंग एमएलए चन्द्रभान आक्या की जीत ने सबको चौंकाया है।

निम्बाहेड़ा से मंत्री उदयलाल आंजना हार गए तो बांसवाड़ा से मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया और अर्जुन बामनिया चुनाव जीत गए। उदयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ और सलूंबर से कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह मीणा हार गए।

उदयपुर : गौरव-रघुवीर की हार, मावली में कुलदीप ने बिगाड़ा खेल

उदयपुर जिले की 8 सीटों में से 6 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस जीती है। उदयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने 32771 वोट से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को हराया। उदयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा के फूलसिंह मीणा 27345 वोट से, सलूंबर में भाजपा के अमृतलाल मीणा 14691 वोट से, झाड़ोल में भाजपा के बाबूलाल खराड़ी 6488 वोट, वल्लभनगर में भाजपा के उदयलाल डांगी 20060 वोट से जीते। गोगुंदा में भाजपा के प्रताप भील 3665 वोट, मावली में कांग्रेस के पुष्करलाल डांगी 1567 तो खेरवाड़ा में कांग्रेस के दयाराम परमार 17244 वोट से जीते। यहां कांग्रेस का बड़ा चेहरा उदयपुर से गौरव वल्लभ हार गए तो सलूंबर में कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रहे पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा को हारना पड़ा। मावली सीट पर टक्कर रही लेकिन भाजपा से बागी होकर आरएलपी से लड़े कुलदीप सिंह चुंडावत 32521 वोट लाकर चौंका दिया।

चित्तौड़गढ़ : आक्या ने चौंकाया, मंत्री आंजना हारे, राजवी तीसरे नंबर पर

चित्तौड़गढ़ सीट से भाजपा के बागी चंद्रभान सिंह आक्या ने 6823 वोट से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह जाड़ावत को हराया। इस जिले में बाकी चारों सीटों पर भाजपा ही जीती। निम्बाहेड़ा में रोचक मुकाबला रहा लेकिन वहां सरकार के मंत्री कांग्रेस से उदयलाल आंजना हार गए। वहां पर भाजपा के पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी जीते। बेगूं सीट पर भाजपा के सुरेश धाकड़ ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की, उन्होंने 50661 वोट से कांग्रेस के राजेंद्र सिंह बिधूड़ी को हराया। कपासन में भाजपा के अर्जुनलाल जीनगर व बड़ीसादड़ी में भाजपा के गौतम दक जीते। भाजपा ने आक्या का टिकट काटा लेकिन आक्या ने जीतकर बता दिया कि जो जनता जुटी वह उनके साथ रही। आक्या ने तीसरी बार सुरेंद्र सिंह को हराते हुए जीत हासिल की।

राजसमंद : विश्वराज भारी पड़े, दीप्ति की जीत का आंकड़ा बड़ा

जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। राजसमंद विधानसभा सीट पर बीजेपी की दीप्ति किरण माहेश्वरी 31962 वोटों से, नाथद्वारा में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 7504, कुंभलगढ़ में भाजपा के सुरेंद्र सिंह राठौड़ 22,060 वोट से जीते। यहां नाथद्वारा सीट पर सबकी नजरें थी, स्पीकर सीपी जोशी को महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज ने हरा दिया, वे भाजपा में शामिल हुए और उनको टिकट मिल गया था। राजसमंद सीट पर पूर्व मंत्री स्व किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति किरण की जीत का आंकड़ा इस बार बढ़ा। यहां भाजपा के बागी दिनेश बड़ाला के होने से सबको चिंता थी।

डूंगरपुर : रोत भारी रहे, भगोरा, कटारा हारे, भाजपा से छिना आसपुर

डूंगरपुर जिले की चारों सीटों में से दो पर भारत आदिवासी पार्टी, एक पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। चौरासी विधानसभा सीट पर सीटिंग एमएलए इस बार नई पार्टी बीएपी के राजकुमार रोत ने 69166 वोट से जीते। हासिल की है। डूंगरपुर सीट पर कांग्रेस के गणेश घोघरा 19,053, आसपुर से बीएपी के उमेश मीणा 28,940 व सागवाड़ा से भाजपा के शंकरलाल डेचा 11,999 वोटों से जीते। यहां बड़ी बात यह है कि रोत की लोकप्रियता चौरासी में थी लेकिन पार्टी बदलने से परिणाम क्या होगा इस पर सब मौन थे लेकिन रोत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यहां पर भाजपा के पूर्व मंत्री सुशील कटारा दूसरे नंबर पर रहे तो पूर्व सांसद कांग्रेस नेता ताराचंद भगोरा तीसरे नंबर पर रहे। डूंगरपुर सीट पर घोघरा अपने ही बागी के होने से फंस गए थे लेकिन अच्छे वोटों से जीते। आसपुर सीट के परिणाम ने भाजपा को चौंकाया। भाजपा की परम्परागत सीट पर बीएपी के उमेश ने अच्छी जीत दर्ज की।

 

Source : DB

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!