बाठरड़ा खुर्द के शुभम जोशी का वॉलीबॉल में नेशनल कैम्प हेतु चयन ,14 वर्ष वॉलीबॉल में राज्य टीम में जिले से एक मात्र छात्र का चयन 

विद्यालय और ग्रामीणों ने खिलाड़ी व कोच का सम्मान किया 

नेशनल कैंप सीकर में और राष्ट्रीय प्रतियोगिता भुवनेश्वर उड़ीसा में होगी 

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । शिक्षा विभाग के वल्लभनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाठरड़ा खुर्द के कक्षा 8 की छात्र शुभम जोशी का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग वॉलीबॉल खेल में नेशनल कैम्प के लिए राजस्थान की टीम में हुआ है। चयन होने पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने खिलाड़ी शुभम व कोच गोविंद मेहता का सम्मान किया । नेशनल कैंप के लिए राजस्थान टीम में चयन होने पर विद्यालय, गांव एवं तहसील के खिलाड़ियों और वॉलीबॉल प्रेमियों में खुशी की लहर है और सभी ने शुभम को बधाई दी है । इस चयन से वॉलीबॉल खिलाड़ियों में एक उत्साह का संचार होगा और उनको भी खेल में निखार के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन की प्रेरणा मिलेगी। शुभम के कोच एवम के राउप्रावि चौड़ा के शारीरिक शिक्षक बाठरडा खुर्द निवासी गोविंद मेहता ने बताया की गत दिनों बूंदी में आयोजित राज्य स्तरीय छात्र वॉलीबॉल प्रतियोगिता (14 वर्षीय आयु वर्ग) में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जोशी का चयन नेशनल कैम्प के लिए हुआ है। उदयपुर जिले की टीम ने सुपरलीग में प्रवेश किया था , मेहता ने बताया की नेशनल कैम्प राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंहासन सीकर में आयोजित होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य किरण कोटिया ने बताया कि उदयपुर जिले के एकमात्र खिलाड़ी शुभम का 14 वर्ष वॉलीबॉल में नेशनल कैंप के लिए चयन हुआ है कार्यालय निदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेश के 28 नवंबर के आदेश अनुसार 67वी राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राज्य टीम के अंतिम रूप गठन से चयन से पूर्व दो दिवसीय परीक्षण 12 व 13 दिसंबर को एवं चयन पूर्व छ दिवसीय चयन पूर्व प्रशिक्षण 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कैंप में प्रदेश भर के चयनित 20 छात्र प्रशिक्षण लेंगे ,उसके बाद श्रेष्ठ खेल के आधार पर अंतिम रूप से 12 खिलाड़ियों की राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने बीजू पटनायक इंदौर स्टेडियम भुवनेश्वर उड़ीसा में 22 से 26 दिसंबर तक भाग लेगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!