उदयपुर की 8 सीटों में से 6 भाजपा ने जीती : 2 पर कांग्रेस का कब्जा, उदयपुर शहर से कांग्रेस के गौरव और सलूंबर से रघुवीर मीणा हारे
उदयपुर जिले की 8 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। 6 सीटों पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस जीती है। उदयपुर शहर से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद जैन ने 32771 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को हराया। इस सीट पर पिछली बार गुलाबचंद कटारिया ने जीते थे। बाद में उनको राज्यपाल बना दिया गया। उदयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा के फूलसिंह मीणा ने 27345 वोट से जीत दर्ज की।
सलूंबर से रघुवीर मीणा और वल्लभ नगर से प्रीति शक्तावत हारीं
सलूंबर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा को भाजपा के अमृतलाल मीणा ने 14691 वोट से हराया। झाड़ोल सीट पर भाजपा के बाबूलाल खराड़ी ने कांग्रेस के हीरालाल दरांगी को 6488 वोट से हराया। वल्लभनगर से भाजपा के उदयलाल डांगी ने प्रीति शक्तावत को 20060 वोट से हराया। गोगुंदा सीट पर भाजपा के प्रताप भील ने कांग्रेस के मांगीलाल गरासिया को 3665 वोट से हराया।
मावली और खेरवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी जीते
मावली सीट पर कांग्रेस के पुष्करलाल डांगी ने भाजपा के कृष्णगोपाल पालीवाल को 1567 वोट से हराया। वहीं खेरवाड़ा में कांग्रेस के दयाराम परमार ने भाजपा के नानालाल अहारी को 17244 वोट से शिकस्त दी।
पिछली बार भी भाजपा ने जीती थी 6 सीटें
उदयपुर जिले में 2018 में भी भाजपा ने 8 सीटों में से 6 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थी। उस समय कांग्रेस ने सलूंबर और वल्लभनगर में जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस को खेरवाड़ा और मावली में जीत मिली है, जबकि वल्लभनगर सीट पर हार मिली है।

गोगुंदा विधानसभा में किस उम्मीदवार को कितने मत मिले
उदयपुर शहर विधानसभा में किस उम्मीदवार को कितने मत मिले
मावली विधानसभा में किस उम्मीदवार को कितने मत मिले






