डूंगरपुर । जिले के वरदा थाना क्षेत्र के सेलज गांव में ससुराल आए एक युवक का शव घर के पास में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिवाली से अपने ससुराल में रह रहा था। कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।