भाजपा नेता सेमारी प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा सलूंबर विधानसभा से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,6 को करेंगे नामांकन दाखिल
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । विधानसभा चुनाव को लेकर जहां शुक्रवार को सलूंबर मे भाजपा के प्रत्याशी अमृतलाल मीणा ने नामांकन दाखिल किया है तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा ने हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया तो वही सलूंबर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक में एक नया मोड़ तब आ गया है जब अचानक से भाजपा के नेता सेमारी प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा ने भाजपा पार्टी से बगावत कर अब सलूंबर विधानसभा मे निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया है। दुर्गा प्रसाद मीणा ने बताया कि 2008 से पार्टी से जुड़े है और वह विधायक की दौड़ में भी थे लेकिन पार्टी ने उन्हे 2023 मे भी मौका नही दिया।अब पार्टी से बगावत कर वह निर्दलीय 6 को नामांकन दाखिल करेंगे। वही बात करें 2018 के विधानसभा चुनाव की तो कांग्रेस से बगावत कर रेशमा मीणा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और तब कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।
