उदयपुर : शहर में वल्लभ ,खेरवाड़ा में दयाराम परमार ,झाडोल में बाबूलाल ,गोगुन्दा में प्रताप ,वल्लभनगर में दीपेन्द्र कुंवर ने हजारो समर्थको के साथ पहुच कर किया नामंकान दाखिल

उदयपुर शहर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने शनिवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले उन्होंने शहर में रैली भी निकाली। गौरव वल्लभ की रैली सूरजपोल बालाजी हनुमान मंदिर से रवाना होकर सूरजपोल, बापू बाजार होकर देहलीगेट पहुंची।

गौरव वल्लभ ने नामांकन दाखिल करने पहुंचे तब उनके साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा गिरिजा व्यास, शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली साथ थे। उन्होंने उदयपुर शहर के रिटर्निंग​ अधिकारी राजीव द्विवेदी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया।

इधर, खेरवाड़ा से कांग्रेस के दयाराम परमार और झाड़ोल से भाजपा के बाबूलाल खराड़ी गोगुंदा से भाजपा के प्रताप भील, खेरवाड़ा से नानालाल अहारी व वल्लभनगर में जनता सेना से दीपेन्द्र कुंवर ने नामांकन दाखिल किया। वैसै नानालाल अहारी की नामांकन  रैली 6 नवंबर को निकलेगी, इसमें भाजपा नेता सांसद किरोड़ीलाल मीणा, कपिल मिश्रा इसमें शामिल होंगे।

इधर खेरवाड़ा में दयाराम परमार की रेली में बड़ी खंख्या में समर्थक पहुचे | हजारो समर्थको के साथ  परमार ने  रिटर्निंग​ कार्यलाल पहुच नामांकन दाखिल किया | सभा को संबोंधित करते हुए परमार ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि आज जो जोश आपका है, उसे 25 नवम्बर तक तक बरकरार  रखे | उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत लाभ की जो योजनाऐं है, की जानकारी मतदाताओं से अवगत कराते हुए कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का निवेदन करे । उन्होंने सब का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

आज इन्होंने दाखिल किए नामांकन

  • गोगुन्दा ​विधानसभा : प्रताप लाल ने भाजपा से, प्रेमचंद गमेती ने निर्दलीय, लहरा ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से
  • झाडोल विधानसभा : बाबूलाल खराड़ी ने भाजपा से दो, प्राची मीना ने निर्दलीय, हीरालाल ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से दो तथा देवविजय मीणा ने भारतीय ट्राईबल पार्टी से
  • खेरवाड़ा विधानसभा : नानालाल अहारी भाजपा से, डा दयाराम परमार कांग्रेस से,
  • उदयपुर ग्रामीण विधानसभा : खेमराज बहुजन समाज पार्टी से
  • उदयपुर शहर विधानसभा : गौरव वल्लभ इंडियन नेशनल कांग्रेस से चार नामांकन
  • मावली विधानसभा : रामलाल गुर्जर ने शिवसेना से
  • वल्लभनगर विधानसभा : वल्लभनगर से दीपेंद्र कुंवर ने जनता सेना राजस्थान से, सुख संपत बागड़ी ने भारत आदिवासी पार्टी एवं नरेंद्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया
  • सलूम्बर विधानसभा : गोविंद कलासुआ ने आम आदमी पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दो अलग अलग नामांकन भरे। वहीं जितेंद्र कुमार मीणा ने भारत आदिवासी पार्टी से

 

नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 6 नवम्बर है, अभ्यर्थी सोमवार सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन कर सकेंगे। रविवार अवकाश पर नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!