सेमारी क्षेत्रवासियों ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद अर्जुन लाल मीणा का आभार व्यक्त किया अब कोटा जयपुर मे अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं के लिए आना जाना होगा आसान

सेमारी क्षेत्र में खुशी की लहर सेमारी रेलवे स्टेशन पर जयपुर असारवा इंटरसिटी असारवा कोटा इंटरसिटी रेल के ठहराव की मिली स्वीकृति सेमारी उदयपुर रेलवे मंत्रालय द्वारा सेमारी रेलवे स्टेशन पर जयपुर असारवा इंटरसिटी असारवा कोटा इंटरसिटी रेल के ठहराव की स्वीकृति दी गई है। सांसद प्रवक्ता पारस जैन ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कुछ दिन पूर्व उदयपुर रेलवे स्टेशन का अवलोकन करने आए थे, इस दौरान उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने उक्त दोनों रेलों के सेमारी रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। तथा सेमारी रेलवे स्टेशन को जिलास्तरीय ए श्रेणी का क्रॉसिंग रेलवे स्टेशन घोषित करने की भी मांग की थी। जिस पर रेल मंत्रालय द्वारा असारवा जयपुर इंटरसिटी रेल व असारवा कोटा इंटरसिटी रेल को सेमारी रेलवे स्टेशन पर ठहरने की आज स्वीकृति दे दी। भाजपा सेमारी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कलाल रेलवे संघर्ष समिति सेमारी व्यापार मंडल एवं समस्त समस्त क्षेत्रवासियों ने सेमारी रेलवे स्टेशन पर दोनों के ठहराव की स्वीकृति प्रदान करने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व सांसद अर्जुनलाल मीणा का आभार व्यक्त किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!