मणिपुर के बाद राजस्थान के प्रतापगढ़ में शर्मशार करने वाली घटना, पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, विडियो वायरल होने पर सख्त हुआ प्रशासन

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावाद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति ने ही गांव वालों के सामने महिला को 1 किमी तक दौड़ाया । घटना 31 अगस्त की है। शुक्रवार को विडियो वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

SP अमित कुमार ने बताया कि महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। महिला ने देर रात पुलिस में शिकायत की। इसके बाद FIR दर्ज की गई है। इसमें 14 लोगों के नाम हैं। पुलिस ने पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार महिला की शादी के छह महीने बाद उसे पड़ोस के गांव ऊपला कोटा का युवक भगा ले गया था। महिला सालभर बाद 30 अगस्त को जब युवक के साथ वापस लौटी तो उसके ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले आए। इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह जोर-जोर से चीख रही है और छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इस दौरान गांव के कई लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन कोई उसे नहीं रोकता है। पीड़िता छह महीने की गर्भवती है ।

पीड़िता ने एक सितंबर की रात को धरियावाद थाने में पति सहित 14 जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को महिला के पति औन तीन आरोपियों को उनके गांव के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!