राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर राजधानी सहित अन्य जिलों में ईडी का छापा
भारत सरकार के सबसे बड़ी पेयजल योजना जल जीवन मिशन में हुए करोड़ों के फर्जीवाड़े को लेकर ईडी की टीम ने राजस्थान में रेड की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है । प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राजस्थान में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की कार्यवाही को अंजाम दिया हैं । राजधानी जयपुर, अलवर सहित अन्य जिले में कार्यवाही को अंजाम दिया है। हाल ही में राजस्थान एसीबी ने जिन अधिकारियों, ठेकेदारों को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है उनके ठिकानों पर छापे मारे गए है । सूत्रों के अनुसार पीएचईडी के अधिकारियों पर भी आंच आ सकती है । ईडी कोई बड़ा एक्शन ले सकती है । आज जो इनपुट मिलेगा उस आधार पर अन्य जिले में भी रेड कर सकती है ईडी
