2013 में स्थापित सीबीसी मशीन एक साल से बंद , अस्पताल में सुविधा के बाद भी लोगों को बाहर से करवानी पड रही है जांच  

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर का मामला 

सीएमएचओ व बीसीएमएचओ को बढ़ाने के बाद भी समस्या जस के तस

आसपुर,प्रवीण कुमार कोठारी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर में विभाग ने वस्तुएं तो दी है पर उस वस्तुओं का उपयोग नहीं हो रहा। जानकारी अनुसार, आसपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुलाई 2013 में स्थापित की गई केटीपीएल कंपनी की सीबीसी मशीन साल भर से बंद पड़ी हुई है जिस पर धूल जम गई है। स्वास्थ्य विभाग चिकित्सालय को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है पर इसका उपयोग नहीं हो रहा है। अस्पताल में मशीन होने के बावजूद भी मरीजों को बाहर से जांच करवानी पड़ती है। इस संबंध में कई बार बीसीएमएचओ और सीएमएचओ से बात की है पर ध्यान नहीं दे रहे और समस्या जस के तस बनी हुईं है। साथ ही कार्मिकों ने बताया कि, चिकित्सा विभाग के टोल फ्री नंबर से आनलाईन शिकायत भी दर्ज करवाई है पर मशीन अभी तक चालु नहीं हो पाई है ना ही अभी तक किसी ने इसके सामने मुड करदेखा है। सुविधा होने के बाद भी लोगों को बाहर से जांच करवानी पड़ रही है व फिजुल खर्ची हो रही है वर्तमान सरकार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लोगों को 25 लाख का निशुल्क ईलाज दे रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!