राजपूत समाज ने आसपुर में जुलूस निकाल किया प्रदर्शन,महिला के सुसाइड पर हत्या का शक,कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन

आसपुर,प्रवीण कुमार कोठारी । राजपूत समाज ने उदयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन के बाद आसपुर प्रताप सर्कल पहुंचे । जहा जुलूस निकाल कर आसपुर एसडीएम उज्जवल जैन को ज्ञापन सोपा । ज्ञापन में 21 अगस्त को उदयपुर में हुई योगिता की मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई को लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों ने योगिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला के पिता ने इसकी रिपोर्ट सविना थाने में दर्ज करवा रखी है। समाज के लोग प्रताप सर्कल से नारेबाजी करते पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचे ।समाज जनों ने हाथों में तख्तियां थी जिस पर योगिता को न्याय दिलाने के नारे लिखे हुए ‘थे। समाज के मौतबीर से युवाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।

मृतका के पिता ईश्वर सिंह ने सविना थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि उसकी बेटी योगिता पत्नी करण सिंह राठौड़ निवासी बामनिया (झल्लारा) यहां उदयपुर के डाकनकोटड़ा में रह रही थी। 21 अगस्त को हमे सूचना मिली कि योगिता ने सुसाइड कर लिया। हम मुर्दाघर पहुंचे और वहां पुलिस के लिए फोटो व वीडियो देखे तो हमे शंका हुई कि योगिता की हत्या की गई है। इस संबंध में पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए, 304-बी व 34 में मामला दर्ज किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!