पादरडा गाँव के खाडाफला में टीडी नदी के किनारे जंगली सूअर का मांस भून कर रहे थे पार्टी,वन विभाग की टीम ने मांस किया बरामद,आरोपी फरार
रिपोर्ट जिला ब्यूरो चीफ नितेश पटेल
सलूंबर । वन क्षेत्र के पादरडा गाँव के खाडाफला में टीडी नदी के किनारे जंगली सूअर का मांस भून कर पार्टी रहे थे वही वन विभाग की टीम ने मौके से मांस बरामद किया वही आरोपी फरार हो गये।मुखबीर की सूचना पर वन विभाग ने ताबडतोड दबिश दी, लेकिन भनक लगते ही पका हुआ मांस छोडकर शिकारी फरार हो गये।जिस पर सराडा वन रेंज और जयसमन्द वन्यजीव अभ्यारण्य की टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्काल दबीश दी।मौके पर देशी शराब का पव्वा भी पडा हुआ मिला।शिकारियों की संख्या करीब चार से पांच बताई जा रही है।वन विभाग की टीम तलाश में जुट गई है।
