श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना जिला सलूंबर की कार्यकारणी गठित
सलुंबर,विनोद कुमार रैगर । श्री राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार के आदेश अनुसार सलूंबर जिला अध्यक्ष वीर केसर सिंह ने एक बैठक का आयोजन कर सलूंबर जिले के सम्पूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे भंवर सिंह राणावत जिला प्रभारी सलूंबर, देवी सिंह मल्लाडा जिला उपाध्यक्ष,मदनसिंह चुंडावत जिला संगठन मंत्री,नरपत सिंह अखेपुर जिला उपाध्यक्ष, भीम सिंह डाल जिला महामंत्री,घनश्याम सिंह थाना जिला नगर अध्यक्ष,लाल सिंह शक्तावत जिला उपाध्यक्ष,जितेंद्र सिंह रनदेला जिला मीडिया सह संयोजक,हिम्मत सिंह राठौड़ जिला मीडिया प्रभारी,त्रिभुवन सिंह चुंडावत, दातार सिंह चुंडावत को जिला संगठन मंत्री,भारत सिंह चुंडावत को जिला महामंत्री पद की घोषणा की गई तथा सभी पदाधिकारियों की माला , उपारना ओर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया
