रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निःशुल्क यात्रा,लेकिन सराडा और सेमारी क्षैत्र की महिलाओं को नही मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ, यहां कई सालों से रोड़वेज बसों का संचालन बन्द

सराड़ा,विनोद मेघवाल । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तोहफा रक्षाबंधन पर्व पर राजस्थान रोड़वेज बसों में महिलाएं और बालिकाएं कर सकेंगी नि:शुल्क यात्रा की घोषणा की गई है।परन्तु कही सालों से सराड़ा और सेमारी क्षेत्र में रोड़वेज बसों का संचालन बन्द हैं।सराड़ा और सेमारी क्षेत्र की समस्त महिलाएं और बालिकाएं इसका लाभ नहीं ले पायेगी, क्योंकि अधिकारी और समस्त जनप्रतिनिधि गहरी नींद में हैं। कही सालों से इन रूटों की रोड़वेज बस सेवा बंद पड़ी हुई हैं।राज्य सरकार की इस योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा।इस प्रकार की राज्य सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ आम जनता को कैसे मिले जब कहीं सालों से सराड़ा और सेमारी क्षेत्र में रोड़वेज बसों का संचालन ही बंद पड़ा हुआ हैं।कही सालों से किसी अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने भी इन रूटों के लिए रोड़वेज संचालन की कोई सुध नहीं ली।इन योजनाओं का लाभ केसे मिलेगा आम जनता को।सराड़ा और सेमारी से उदयपुर,डूंगरपुर, सलूंबर आदि जिलों से जोड़ने के लिए रोड़वेज बसों का संचालन शुरू करना चाहिए ताकि आम जनता फायदा मिल सकता है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!