शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर ) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एक सूत्री मांग पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर राजीव द्विवेदी को ज्ञापन सोपा गया। जिसमें जिला महामंत्री मेघवाल के अनुसार बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा नॉन टीएसपी की तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी गणित विज्ञान विषय की डीपीसी एक बार हो चुकी है। लेकिन उदयपुर संभाग में टीएस पी कि सत्र 2020-21 की विज्ञान गणित विषय के तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में डीपीसी हो चुकी है l परंतु माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर के स्थगन के कारण इन शिक्षकों का पद स्थापन नहीं हो पा रहा है अतः विभाग द्वारा इस प्रकरण में समय रहते प्रभावित पक्ष प्रस्तुत कर शिक्षकों का पद स्थापन किया जावे साथ ही शिक्षकों के विभिन्न संवर्ग की सत्र 2021-22 और 2022-23 की डीपीसी अभी तक नहीं हो पाई है। जिससे वागड़ टीएसपी क्षेत्र के लाखों विद्यार्थियों का अध्ययन कार्य व हजारों शिक्षकों को वरिष्ठता का नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री से निवेदन हे की तुरंत डीपीसी का निस्तारण किया जाए इस दौरान सुरेश कुमार देशबंधु, ओमप्रकाश मेघवाल, महेंद्र कुमार निनामा सहित कई शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!