मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ घनश्याम चांवला ने किया काछोला चिकित्सालय का निरीक्षण – काछोला
नवनिर्मित शाहपुरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ घनश्याम चावला एवं जिला शिशु & प्रजनन अधिकारी डॉ भागीरथ मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काछोला का निरीक्षण किया ! डॉ चावला जी ने स्वास्थ्य विभाग की समस्त फ्लेगशिप योजनाओं एवम मौसमी बीमारियों से संबंधित गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा की एवम निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करने के निर्देश दिए! साथ ही मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के विजन 2030 राजस्थान पर आगामी कार्यक्रमों में विभागीय प्रति भागियो और जनसहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए ,संशोधित राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में उपचार ले रहे मरीजों को पोषण किट उपलब्ध करवाने हेतु सभी चिकित्सा अधिकारियों और कार्मिकों एवम स्वंयमसेवी संस्थाओं को निक्षय मित्र बनने हेतु प्रेरित किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काछोला में प्रसूति कक्ष और नवजात शिशु कक्ष (NBSU) का विशेष निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त और अपडेट करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए !
इस दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार जाट,काछोला चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल यादव, बीपीएम रामजस मीणा ,डॉ विष्णु कुमार मीणा, डॉ अशोक तोगड़ा, डॉ आनदं कुमार , वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर् महावीर माली ,दीपक कुमार मीणा ,पब्लिक हेल्थ सुपरवाइजर देवी लाल बारेठ,सेक्टर सुपरवाइजर भेरू लाल गुर्जर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर चांदमल रेगर ,छोटू लाल रेगर ,सुशील सोमाणी, एएनएम सुमित्रा तिवाडी एवम अन्य समस्त हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहे !
