राजस्थान कृषि संबल मिशन अंतर्गत महिला श्रमिकों का प्रशिक्षण आयोजित
विनोद कुमार रेगर
ग्राम आमली (भीलवाड़ा) – दिनांक 20 व 21 जुलाई दो दिवसीय राजस्थान कृषि संबल मिशन अंतर्गत 30 महिला कृषि श्रमिकों ग्यारसी रैगर(आमली),सम्पति रैगर(बासेड़ा),जस्सु देवी,संजू देवी,लाली मीना,कंचन मीना,कमलेशी देवी का प्रशिक्षण जन प्रतिनिधि श्रीमान शौकीन कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं का पंजीयन कर महिलाओं के कौशल विकास हेतु एवं क्षमता निर्माण संबंधी विस्तृत जानकारी अतिथि व्याख्याता श्रीमान जगदीश पारीक एवं दिनेश तोलंबिया सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी द्वारा दी गई साथ ही संबंधित सहायक कृषि अधिकारी सत्यनारायण, कृषि पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह कानावत, सुरेंद्र कुमार वैष्णव ने उक्त विषय के साथ-साथ विभागीय अनुदानित योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई ।
