पलाना में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई
मावली,ओमप्रकाश सोनी । पूर्व विधायक व प्रधान पुष्कर लाल डांगी,मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पलाना कला की कार्यकारणी का खेड़ा जी बावजी देवरा पलाना कला में आयोजित मीटिंग में गठन किया गया। पलाना कला ग्राम पंचायत इकाई का अध्यक्ष सर्व सहमति से मांगीलाल सुथार को बनाया गया। पलाना कला ग्राम पंचायत के तीनों बूथों की कार्यकारणी भी बनाई गयी । तीनो बूथ अध्यक्ष पियूष व्यास,ललित खटीक,जगदीश चंद्र जाट को बनाया गया। मीटिंग में पूर्व प्रधान जीत सिंह चुण्डावत, बासलिया मंडल अध्यक्ष मनोहर गुर्जर, गुड़ली मंडल अध्यक्ष लव पुरोहित,बसंत त्रिपाठी,बबलू शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर,पूर्व सरपंच हीरालाल सुथार ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सिंह राजपूत,उपसरपंच पारस खटीक,कैलाश सुयल,भूपेंद्र शर्मा,बंशीलाल प्रजापत,मांगीलाल वीरवाल,मांगीलाल गायरी,जमनालाल सुथार,वरदा मेघवाल,बंशीलाल कुम्हार,खेमराज जाट,बगदीराम तेली,राजमल पुजारी,अरविंद झगड़ावत,कन्हैया लाल आचार्य,रामलाल तेली,राजेन्द्र माली,चेन राम भील,प्रभुलाल भील,सुरेशदास कामड, कजोड़ गायरी,अशोक माली,मदन सेन,मदन टांक,सुरेश मेघवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
