लांबा हल्दू में कलेक्टर ने महंगाई राहत कैम्प का किया निरीक्षण

अंतिम परिवार तक पहुंच लाभन्वित करें – कलेक्टर

उदयपुर,नितेश पटेल । उदयपुर कलक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार को कोटड़ा उपखण्ड के लांबा हल्दू ग्राम पंचायत में महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गावों के संग अभियान शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान कलक्टर ने कैंप की व्यवस्थाओं को सराहा एवं अधिकारियों को हर परिवार का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने प्रत्येक विभाग की स्टॉल्स का निरीक्षण किया। इसके अलावा पंजीयन से लगाकर गारंटी कार्ड वितरण तक की व्यवस्थाओं को देखा।
कलक्टर ने कैंप में आमजन को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी वितरित किए और उन्हें इन योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी भी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर परिवार तक पहुंचने का प्रयास करें एवं यह सुनिश्चित करें कि कैंप महज औपचारिकता न बने। इस मौके पर विकास अधिकारी धनपत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने की जनसुनवाई:
कोटड़ा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने कलक्टर से मिल कर पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर कलक्टर ने तुरंत पीएचईडी के अधिकारियों को समस्या के तुरंत समाधान हेतु निर्देश दिए। कलक्टर ने कोटड़ा में एक क्षतिग्रस्त एनिकट का भी मौका मुआयना किया और अधिकारियों को इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!