ऋषभदेव : आकाशीय बिजली गिरने से मकान में दरार,कोई जनहानि नही
ऋषभदेव । नगर में शुक्रवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान में दरार आ गई । शुक्रवार रात को जोरों की बिजली को गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश को दौर चल रहा था वही कल्याणपुर रोड पर स्थित अमृतलाल मीणा के मकान पर आकाशीय बिजली गिरी । जिससे मकान में दरार आ गई । हालाकि कोई जनहानि नही हुई है ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की घर की छत पर आग के गोले जैसा गिरा , चिंगारियो के साथ आग का गुब्बारा निकला और धमाकेदार आवाज के साथ धुआं धुआं हो गया । छत व दीवार में दरार आ गई । आसपास के घरों में बिजली उपकरण जल गए । साथ ही ऋषभदेव 2 इंच बारिश दर्ज की गई ।
