भीमल में कांग्रेस कार्यकताओं ने बैठक आयोजित की
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा क्षेत्र के भीमल ग्राम पंचायत पर रविवार को पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत व मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भीमल कार्यकारणी की मानमाथरा में बैठक आयोजित की गई। जिसमे भीमल ग्राम पंचायत इकाई का अध्यक्ष भेरू सिंह चारण को बनाया गया। भीमल ग्राम पंचायत के बूथों की कार्यकारणी भी बनाई गयी। जिसमे बूथ अध्यक्ष बहादुर सिंह राठौर,जीवनदान चारण,पप्पू सिंह कितावत को बनाया गया।इस दौरान बासलिया मंडल अध्यक्ष मनोहर गुर्जर,लदानी मंडल अध्यक्ष शंकर गायरी, गुड़ली मंडल अध्यक्ष लव पुरोहित,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता बंशीदास वैरागी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्य भागीरथ चारण, फतेह सिंह कितावत,नंदलाल गायरी,गोविंद सिंह,तेजा गायरी,देवीलाल गायरी,प्रेमलाल मेघवाल, तेजाराम गायरी,रूप सिंह राठौर,लक्ष्मणदान चारण,शंकरलाल मेघवाल, गोटू लाल, सज्जनदान चारण सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
