विद्यार्थी मोबाइल का उपयोग छोड़ कर पुराने ग्रामीण परंपरागत खेलकूद की ओर लोटे : वितीय समन्वयक

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा के द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केजड़ में छात्र-छात्राओं के बीच वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अंजू कटारिया के द्वारा सभी का स्वागत करते हुए केजड़ शाखा की बैंकिंग सेवाओं की सराहना की गई। शाखा प्रबंधक रामचंद्र सोनी के द्वारा छात्र छात्राओं को बैंक योजनाओं की जानकारियां देते हुए ऋण एवं जमा पर बैंक द्वारा गणना की जा रही है ब्याज की जानकारियां दी गई । ब्याज के प्रकार बताए गए ,तथा स्कूल स्टाफ को व्यक्तिगत ऋण योजना की जानकारी प्रदान कर निवेदन किया गया कि ,सभी स्टाफ व्यक्तिगत ऋण योजना का लाभ उठाएं ।बीसी सुपरवाइजर शांतिलाल गोंडलिया द्वारा छात्र छात्राओं को आहरण फार्म/ बैंक जमा पर्ची /चेक /आरटीजीएस/ एनईएफटी फार्म /का भरना बताया गया, तथा बैंक बीसी के कार्यों की जानकारियां दी गई। वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद के द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी गई ,तथा अधिक मोबाइल के उपयोग करने से होने वाली हानियों की जानकारियां दी गई। साथ ही बताया गया कि छात्र-छात्राओं को मोबाइल का अधिक प्रयोग करने के कारण गांवों में शाम के समय चौपाल सूने हो गए हैं ।ग्रामीण खेलकूद लुप्त होते जा रहे हैं। गांवो के परंपरागत खेलकूद/ ,पकड़ा -पकड़ी, सितोलिया ,/पेलक -दूलक /गोली- कंचा /गुल्ली -डंडा /अब कहीं भी दिखाई नहीं देते हैं ।अतः सभी विद्यार्थी शाम के समय 1 घंटा परंपरागत खेलकूद मैं बिताया करे। शिविर में शाखा प्रबंधक रामचंद्र सोनी/ अधिकारी कमलेश शिवाल/वित्तीय साक्षरता समन्वयक अतीक अहमद/ बी सी सुपरवाइजर शांतिलाल गोडलिया/ स्कूल प्रिंसिपल अंजू कटारिया/ स्कूल प्राध्यापक गाण तुलसी देवी/ रेणुका पटेल /मोरी लाल पटेल/ हरीश कुमार चौबीसा /गोपाल कृष्ण आमेटा/निर्मल कुमार चौबीसा/ दिलकुश शर्मा /सुमन अहारी/ शीला पवार /रमेश कुमार बुनकर/ बैंक बीसी वालेराम इत्यादि उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!